वाहन चालकों से पूछताछ करते पुलिस कर्मी 
देश/विदेश

सेना ने वेस्ट बैंक में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया

इजराइल की सेना ने सप्ताहांत में कब्जे वाले वेस्ट बैंक में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चलाया

Bharat Paswan

तेल अवीव : इजराइल की सेना ने सप्ताहांत में कब्जे वाले वेस्ट बैंक में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चलाया। इस दौरान सैकड़ों फलस्तीनी विस्थापित हो गए और फलस्तीनियों की आवाजाही पर कड़ी पाबंदियां लगा दी गईं। यह कार्रवाई शुक्रवार को हेब्रोन में हुई गोलीबारी की घटना के बाद की गई, जिसमें दो इजराइली सैनिकों की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे। यह अभियान ऐसे समय में चलाया गया है, जब इजराइल में तनावपूर्ण चुनाव के लिए कुछ ही दिन शेष हैं। इस चुनाव को व्यापक रूप से मौजूदा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व और पिछले तीन वर्षों के दौरान युद्ध के बीच अपनाई गयी उनकी सुरक्षा नीतियों जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा है।

इजराइली सेना ने कहा कि कब्जे वाले वेस्ट बैंक में रविवार और सोमवार को ज्यादातर ऐसे फलस्तीनी श्रमिकों को इजराइली बस्तियों में काम करने के लिए प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिनके पास परमिट हैं। इसके अलावा, मंगलवार को इजराइल में चुनाव संपन्न होने तक इजराइल में प्रवेश के रास्ते बंद रहेंगे।

SCROLL FOR NEXT