मंदिर में क्षतिग्रस्त खिड़की का कांच 
देश/विदेश

अमेरिका के ओहायो में एक मंदिर पर ईंटों से हमला

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (एचएएफ) ने इस घटना को संभावित घृणा अपराध बताया

Bharat Paswan

क्लीवलैंड : अमेरिका के ओहायो राज्य के ग्रेटर क्लीवलैंड क्षेत्र में एक मंदिर पर ईंटों से हमला किया गया। घटना के समय मंदिर परिसर में पुजारी और कुछ श्रद्धालु मौजूद थे। हिंदू संगठनों के अनुसार, हमले में मंदिर की इमारत को नुकसान पहुंचा और कई खिड़कियां टूट गईं। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। यह घटना रिचमंड हाइट्स स्थित श्री स्वामीनारायण हिंदू मंदिर वडतालधाम में हुई। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (एचएएफ) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि हमला दोपहर में हुआ। एचएएफ ने बताया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है, जिसकी अधिकारी जांच कर रहे हैं। एचएएफ ने इस घटना को संभावित घृणा अपराध बताते हुए इसकी निंदा की है।

SCROLL FOR NEXT