स्कूल के बाहर खड़े चिंतित छात्रों के परिजन 
देश/विदेश

दक्षिणी फिलीपीन में छात्र ने सहपाठी की गोली मारकर हत्या की, खुद को भी मारी गोली

घटना के बाद स्कूल से सैकड़ों छात्रों को पहुंचाया गया सुरक्षित स्थान पर

Bharat Paswan

मनीला : दक्षिणी फिलीपीन में एक विश्वविद्यालय परिसर के अंदर बने माध्यमिक स्कूल में दो बंदूकें लेकर पहुंचे छात्र ने अपने ही एक सहपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद स्कूल से सैकड़ों छात्रों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। जाम्बोआंगा शहर के मेयर खाइमर अदन ओलासो ने कहा कि संदिग्ध ने जाम्बोआंगा विश्वविद्यालय परिसर में स्थित माध्यमिक स्कूल में घटना की ‘लाइव स्ट्रीमिंग’ करने के लिए अपने शरीर पर बॉडी कैमरा पहन रखा था। उन्होंने बताया कि इस घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं। संदिग्ध ने शुरू में एक शिक्षक पर गोली चलाई, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि शिक्षक को गोली लगी या नहीं। इसके बाद उसने अपने ही एक सहपाठी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। फिर उसने खुद को भी गोली मार ली। गोलीबारी के कुछ घंटों बाद पुलिस ने कहा कि हालात काबू में हैं। इसने छात्रों के माता-पिता और अभिभावकों से शांत रहने तथा बच्चों को ले जाने के लिए स्कूल की सलाह और निर्देशों का पालन करने को कहा।

SCROLL FOR NEXT