पंजाब में मंगलवार को पराली जलाने की 345 नयी घटनाएं सामने आयीं 
देश/विदेश

पंजाब में पराली जलाने के मामले बढ़कर 5,517 हुए, 1,259 FIR

किसान फसल अवशेष जलाने से रोकने संबंधी सरकारी परामर्श की अब भी कर रहे अनदेखी

Ravi

चंडीगढ़ : पंजाब में खेतों में पराली जलाने के कुल मामले बढ़कर 5,517 हो गये हैं। फिरोजपुर, तरनतारन और संगरूर जिलों में ऐसे सबसे अधिक मामले सामने आये हैं। कई किसान फसल अवशेष जलाने से रोकने संबंधी सरकारी परामर्श की अब भी अनदेखी कर रहे हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पंजाब में मंगलवार को पराली जलाने की 345 नयी घटनाएं सामने आयीं, जिससे कुल मामले बढ़कर 5,002 हो गये। बुधवार को यह संख्या बढ़कर 5,517 पहुंच गयी। फिरोजपुर में पराली जलाने के सबसे अधिक 728 मामले दर्ज किये गये।

इसके बाद तरनतारन में 687, संगरूर में 628 और बठिंडा में 499 मामले सामने आये। पंजाब में 15 सितंबर से नौ नवंबर के बीच पराली जलाने की कुल 4,657 घटनाएं दर्ज की गयीं। अब तक 1,695 मामलों में पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति के रूप में 85 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।

इसमें से 37 लाख रुपये से अधिक की वसूली की जा चुकी है। इस अवधि में खेतों में आग लगाने के मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत 1,259 प्राथमिकी दर्ज की गयीं। यह धारा लोक सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा से संबंधित है।

राज्य के अधिकारियों ने फसल अवशेष जलाने वाले किसानों के भूमि रिकॉर्ड में 1,637 लाल प्रविष्टियां भी दर्ज की हैं। ऐसी प्रविष्टि होने पर किसान अपनी कृषि भूमि के बदले कर्ज नहीं ले सकते और न ही उसे बेच सकते हैं।

SCROLL FOR NEXT