प्रवासियों के लिए निर्मित अस्थायी शिविर 
देश/विदेश

स्पेन ने 16 प्रवासियों को मोरक्को वापस भेजा, मानवाधिकारों पर सवाल

जुलाई में बड़े पैमाने पर सीमा पार करने की घटना के बाद स्पेन के स्वायत्त क्षेत्र सेउता से इस तरह की यह पहली निर्वासन कार्रवाई

Bharat Paswan

मैड्रिड : स्पेन ने शरण देने से इनकार किए जाने के बाद अफ्रीका और एशिया के 16 प्रवासियों को अपने क्षेत्र से मोरक्को वापस भेज दिया है। जुलाई में बड़े पैमाने पर सीमा पार करने की घटना के बाद स्पेन के स्वायत्त क्षेत्र सेउता से इस तरह की यह पहली निर्वासन कार्रवाई है। स्पेन के गृह मंत्रालय ने कहा कि मोरक्को इन प्रवासियों को वापस लेने पर सहमत हो गया था और वे फिलहाल वहीं हैं। हालांकि, मंत्रालय ने उनकी संख्या और राष्ट्रीयता की जानकारी नहीं दी। सेउता में काम करने वाले प्रवासी सहायता संगठनों के अनुसार, लौटाए गए लोगों में सेनेगल, नाइजीरिया, यमन, कैमरून और बांग्लादेश के नागरिक शामिल हैं। एमनेस्टी इंटरनेशनल की शोधकर्ता वर्जीनिया अल्वारेज ने स्पेन की कार्रवाई को पाखंडपूर्ण बताया। मानवाधिकार संगठनों का आरोप है कि मोरक्को में प्रवासियों के साथ होने वाले व्यवहार से जुड़े जोखिमों की अनदेखी की जा रही है। स्पेन के गृह मंत्रालय ने हालांकि कहा कि यूरोपीय संघ मोरक्को को सुरक्षित देश मानता है और निर्वासन के दौरान जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाए जाते हैं। जुलाई में महज 48 घंटे के भीतर करीब 80 हजार लोग मोरक्को से सेउता पहुंचे थे। स्पेन में अभी करीब आठ हजार प्रवासी स्वागत केंद्रों में रह रहे हैं और उनके शरण आवेदनों पर प्रक्रिया जारी है।

SCROLL FOR NEXT