मैडिसन : अमेरिका के विस्कॉन्सिन में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 13 वर्षीय लड़के और उसकी मां समेत छह लोगों की मौत हो गई। हादसे से कुछ समय पहले पायलट ने आंधी-तूफान के दौरान विमान के पंखों पर बर्फ जमने की सूचना दी थी। सॉक काउंटी के शेरिफ कार्यालय ने मृतकों की पहचान की। सभी विस्कॉन्सिन के निवासी थे। विमान रीक का ही था। मेनोमोनी हवाई अड्डा आयोग के अध्यक्ष डेनियल जॉनसन ने कहा कि उनका मानना है कि विमान में सवार सभी लोग दोस्त थे। हालांकि, उन्हें यह नहीं पता कि वे केनोशा क्यों गए थे और वहां से मेनोमोनी क्यों लौट रहे थे। अमेरिका का राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) इस दुर्घटना की जांच कर रहा है।