स्कूल के बाहर इकट्ठा छात्रों के परिजन 
देश/विदेश

तुर्किये में स्कूल के बाहर गोलीबारी, 11 घायल

स्कूल के छात्र पर गोलीबारी का आरोप

Bharat Paswan

मनिसा : पश्चिमी तुर्किये के मनिसा प्रांत में मंगलवार सुबह एक व्यावसायिक हाईस्कूल के बाहर गोलीबारी में छात्रों समेत कम से कम आठ लोग घायल हो गए। घटना तुर्गुतलु जिले स्थित इंसी उजमेज व्यावसायिक एवं तकनीकी अनातोलियन हाईस्कूल के बाहर सुबह करीब आठ बजे हुई। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, कम से कम एक घायल की हालत गंभीर है। मनिसा के गवर्नर कार्यालय ने बताया कि सुरक्षा बलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी उम्र 15 वर्ष बताई गई है और वह स्कूल का छात्र है। आरोप है कि उसने शिकार में इस्तेमाल होने वाली राइफल से गोलीबारी की। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

SCROLL FOR NEXT