देश/विदेश

वांछित शाहरुख मुठभेड़ में मारा गया

शाहरुख उर्फ अट्टी रहीम सक्रिय आपराधिक गिरोह का सदस्य था

पुणे : महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पास रविवार तड़के पुलिस से हुई मुठभेड़ में हत्या और धन उगाही जैसे मामलों में वांछित 23 वर्षीय युवक की मौत हो गयी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शाहरुख उर्फ अट्टी रहीम एक सक्रिय आपराधिक गिरोह का सदस्य था। पुणे पुलिस को कुछ दिन पहले सूचना मिली थी कि शाहरुख अपने रिश्तेदारों के साथ सोलापुर के पास लांबोटी गांव में छिपा हुआ है। शाहरुख के खिलाफ पुणे में हत्या, धन उगाही और अवैध हथियार रखने जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज थे। सूचना के आधार पर पुणे अपराध शाखा की टीम लांबोटी रवाना हुई। पुलिस ने जब शाहरुख के ठिकाने पर छापा मारा तो उसने पुलिस को देखकर पिस्तौल निकाल ली और गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद 3ः30 बजे पुलिस और शाहरुख के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शाहरुख गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सोलापुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।

SCROLL FOR NEXT