फोटो कैप्शन समाचार 3: फोटो में अबरडीन थाना, जहां पुलिस ने शादीपुर में छापेमारी कर 57 ग्राम गांजा बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। 
देश/विदेश

शादीपुर में छापेमारी कर पुलिस ने 57 ग्राम गांजा बरामद किया

किराये के मकान से मादक पदार्थ मिलने पर आरोपी गिरफ्तार

SANJIB KUMAR ROY

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजय पुरम : अबरडीन थाना पुलिस ने मंगलवार रात शादीपुर गांव स्थित एक किराये के मकान में छापेमारी कर 57 ग्राम गांजा बरामद किया और नेपाली बस्ती निवासी रहमान मोल्ला (उम्र 54 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार को विश्वसनीय स्रोत से सूचना मिली थी कि रहमान मोल्ला मादक पदार्थ अपने कब्जे में रखे हुए है।

सूचना से दक्षिण अंडमान के अनुमंडल पुलिस अधिकारी को अवगत कराया गया । इसके बाद निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया। दल 20:15 बजे शादीपुर के लिए रवाना हुआ और लगभग 20:30 बजे होटल मैनाक के निकट पहुंचा।

पुलिस ने रहमान मोल्ला को उसके कानूनी अधिकारों से अवगत कराने के बाद उसके किराये के मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक एल्युमिनियम पन्नी का पैकेट मिला, जिसमें संदिग्ध पदार्थ था। मादक पदार्थ पहचान जांच सामग्री से जांच करने पर उसके गांजा होने की पुष्टि हुई।

इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से तौलने पर पदार्थ का वजन लगभग 57 ग्राम पाया गया।

पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद रहमान मोल्ला को 21:20 बजे निर्धारित कानूनी औपचारिकताओं के तहत गिरफ्तार किया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच उपनिरीक्षक विशाल तिवारी को सौंपी गई।

SCROLL FOR NEXT