इराकी कोर्ट 
देश/विदेश

इराक में आईएस से जुड़े सात फ्रांसीसी नागरिकों को 15 साल कैद

ये सातों उन 47 फ्रांसीसी नागरिकों में शामिल थे, जिन्हें आईएस से संबंधों के आरोप में सीरिया में हिरासत में लिया गया था

Bharat Paswan

बगदाद : इराक की एक अदालत ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़ाव के मामले में सात फ्रांसीसी नागरिकों को मंगलवार को लंबी जेल की सजा सुनाई। इराक की सर्वोच्च न्यायिक परिषद के अनुसार, छह दोषियों को उम्रकैद, जबकि सातवें को 15 साल कैद की सजा दी गई। ये सातों उन 47 फ्रांसीसी नागरिकों में शामिल थे, जिन्हें आईएस से संबंधों के आरोप में सीरिया में हिरासत में लिया गया था और पिछले साल मुकदमे के लिए इराक को सौंपा गया था। अदालत ने कहा कि दोषियों की गतिविधियां इराक की राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर खतरा थीं। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील और फ्रांसीसी दूतावास के प्रतिनिधि मौजूद थे।

आईएस ने 2014 में इराक और सीरिया के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था। इराक में हजारों संदिग्ध आईएस सदस्यों को हिरासत में रखा गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दोषी फ्रांसीसी नागरिकों को सजा पूरी करने के लिए उनके देश भेजा जाएगा या नहीं।

SCROLL FOR NEXT