घटना के बाद जांच करते पुलिस कर्मी 
देश/विदेश

जॉर्डन में श्रीलंकाई दूतावास के पास सुरक्षा अधिकारी की हत्या

जॉर्डन के अधिकारियों ने इसे आतंकवादी हमला बताया

Bharat Paswan

अम्मान : जॉर्डन की राजधानी अम्मान में श्रीलंका के दूतावास के पास गुरुवार को एक हमलावर ने सुरक्षा अधिकारी पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। जॉर्डन के अधिकारियों ने इसे आतंकवादी हमला बताया है। हमले में एक अन्य सुरक्षा अधिकारी और आरोपी भी घायल हुए हैं। जॉर्डन के सार्वजनिक सुरक्षा निदेशालय के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात अधिकारी पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमलावर सुरक्षा निदेशालय के अधिकारियों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था।आरोपी ने मृत अधिकारी का हथियार छीनने की कोशिश की थी। इस दौरान दूसरे सुरक्षा अधिकारी ने हस्तक्षेप किया। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। जॉर्डन सरकार के प्रवक्ता मोहम्मद अल-मोमानी ने कहा कि प्रधानमंत्री घटना पर सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों पर हमले को राज्य की गरिमा पर हमला बताया।

SCROLL FOR NEXT