जेलेंस्की 
देश/विदेश

ट्रंप के 'ऊर्जा संघर्षविराम' के बावजूद रूसी हमले जारी

रूस और यूक्रेन के बीच साढ़े चार साल से जारी युद्ध में ‘ऊर्जा संघर्षविराम’ पर सहमति बनने की घोषणा किए जाने के बावजूद यूक्रेनी ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर रूसी हमले

Bharat Paswan

कीव : यूक्रेन के अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एक दिन पहले रूस और यूक्रेन के बीच साढ़े चार साल से जारी युद्ध में ‘ऊर्जा संघर्षविराम’ पर सहमति बनने की घोषणा किए जाने के बावजूद यूक्रेनी ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर रूसी हमले जारी हैं। उत्तर-पूर्वी यूक्रेन के खारकीव स्थित क्षेत्रीय अभियोजक कार्यालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि रूसी बलों ने शहर के बाहरी इलाके में एक ऊर्जा प्रतिष्ठान पर हमला किया। इससे पहले, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को कहा था कि उन्होंने ट्रंप की घोषणा का स्वागत किया है, लेकिन रूस राजधानी कीव और खारकीव में ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहा है।

SCROLL FOR NEXT