रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन  
देश/विदेश

पूर्व सोवियत देशों से आर्थिक रिश्ते मजबूत करेगा रूस : पुतिन

तुर्कमेनिस्तान के अवाजा में सीआईएस के शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा

Bharat Paswan

तुर्कमेनबाशी (तुर्कमेनिस्तान) : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को पूर्व सोवियत देशों के साथ सहयोग की सराहना करते हुए उनके बीच आर्थिक और अन्य संबंधों को मजबूत करने में मदद का संकल्प लिया। तुर्कमेनिस्तान के अवाजा में स्वतंत्र राष्ट्रों के राष्ट्रमंडल (सीआईएस) के शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि यह संगठन एक प्रभावशाली क्षेत्रीय एकीकरण मंच बन गया है। यह सदियों से विकसित आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय संबंधों को बनाए रखने में मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि रूसी भाषा सीआईएस के विशाल क्षेत्र में एकजुटता की मजबूत कड़ी है। पुतिन ने यूक्रेन युद्ध का जिक्र नहीं किया, लेकिन विदेशी प्रभाव से स्वतंत्र स्थिर वित्तीय ढांचे की सराहना की। उन्होंने बताया कि 2025 में सीआईएस सदस्य देशों के साथ रूस का व्यापार 110 अरब डॉलर से अधिक रहा और 90 प्रतिशत लेनदेन राष्ट्रीय मुद्राओं में हुए। यूक्रेन युद्ध को लेकर पश्चिमी प्रतिबंधों के बीच रूस ने पूर्व सोवियत देशों के साथ व्यापार बढ़ाया है। इस सम्मेलन में पर्यवेक्षक के रूप में शामिल ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने भी रूस के साथ संबंधों की सराहना की और अमेरिकी एकतरफावाद का विरोध करने के लिए मॉस्को का आभार जताया।

SCROLL FOR NEXT