पोलैंड के मंत्री तोमाश सिएमोनियाक 
देश/विदेश

पोलैंड ने उपग्रह स्टेशन में आगजनी के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया

स्टेशन को नुकसान पहुंचाने के संबंध में तुर्किये के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया गया

Bharat Paswan

वारसॉ : पोलैंड ने सितंबर में स्टारलिंक उपग्रह स्टेशन में आगजनी की घटना के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है और स्टेशन को नुकसान पहुंचाने के संबंध में तुर्किये के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पोलैंड के अधिकारियों ने बताया कि संदिग्धों को जर्मनी में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों पर 23 सितंबर को वारसॉ से करीब 40 किलोमीटर दक्षिण में स्थित वोला क्रोबोव्स्का में स्टारलिंक के बुनियादी ढांचे में जानबूझकर आग लगाने का आरोप है। खुफिया सेवाओं की निगरानी करने वाले पोलैंड के मंत्री तोमाश सिएमोनियाक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हमें इस बात में कोई संदेह नहीं है कि उपग्रह को नुकसान पहुंचाने की इस घटना के पीछे रूसी खुफिया सेवाओं का हाथ है।’’ रूसी खुफिया सेवाएं आपराधिक दुनिया से जुड़े लोगों का तेजी से इस्तेमाल कर रही हैं। पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस घटना को ‘‘हाइब्रिड युद्ध का एक और कृत्य’’ बताया।

SCROLL FOR NEXT