अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो 
देश/विदेश

रूबियो ने विदेश विभाग के अधिकारियों पर कसा शिकंजा

रूबियो ने विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को अपने निर्धारित कार्यक्षेत्र में रहने और हितों के टकराव से बचने की सख्त हिदायत दी

Bharat Paswan

वाशिंगटन : अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को अपने निर्धारित कार्यक्षेत्र में रहने और हितों के टकराव से बचने की सख्त हिदायत दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अनैतिक आचरण करने वाले अधिकारियों को उनके प्रभावशाली संपर्कों के बावजूद बर्खास्त किया जा सकता है। पिछले सप्ताह हुई बैठक में रूबियो ने कहा कि अधिकारी बिना समन्वय के नीतिगत फैसले न लें। महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए उनकी या उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ की मंजूरी जरूरी होगी। यह बैठक अमेरिकी राजदूत किम्बर्ली गिलफॉयल के इस्तीफे के बाद हुई। उन पर ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों तक पहुंच दिलाने के बदले धन और उपहार लेने के आरोप लगे थे, हालांकि उन्होंने इन खबरों को गलत बताया है। बैठक के कुछ समय बाद विदेश विभाग के नीति प्रमुख जेरेमी लेविन ने पद छोड़ दिया। हालांकि, उन्होंने बर्खास्त किए जाने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि उनका इस्तीफा पहले से तय था और वह निजी क्षेत्र में लौट रहे हैं।

SCROLL FOR NEXT