आरएसएस शाखा 
देश/विदेश

‘आरएसएस फ्रेंड्स' ने अमेरिका में पंजीकरण कराया

अमेरिकी न्याय विभाग के पास संगठन के ‘विदेशी एजेंट’ के रूप में पंजीकरण कराया

Bharat Paswan

वाशिंगटन : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के समर्थकों के एक समूह ने अमेरिका में अपनी पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से अमेरिकी न्याय विभाग के पास संगठन के ‘विदेशी एजेंट’ के रूप में पंजीकरण कराया है। ‘आरएसएस फ्रेंड्स’ ने पंजीकरण दस्तावेज में जॉर्जिया का पता दिया है और ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, केशवकुंज, नयी दिल्ली’ को अपना ‘‘विदेशी प्रमुख संगठन’’ बताया है। ‘आरएसएस फ्रेंड्स’ ने 27 अगस्त को विदेशी एजेंट पंजीकरण अधिनियम (एफएआरए) के तहत अमेरिकी न्याय मंत्रालय में पंजीकरण कराया। समूह ने कहा, ‘‘आरएसएस फ्रेंड्स का आरएसएस के साथ रोजगार, परामर्श, लॉबिंग, जनसंपर्क या एजेंसी से संबंधित कोई लिखित समझौता नहीं है, जिसमें विशिष्ट कार्यों, पारिश्रमिक या कामकाज के विस्तृत निर्देशों का उल्लेख हो।’’ समूह ने बताया कि उसकी प्रस्तावित गतिविधियां मुख्य रूप से जानकारी देने, शिक्षा, जनसंपर्क और समुदाय को जोड़ने संबंधी गतिविधियों से जुड़ी है। समूह ने आरएसएस को भारत स्थित एक स्वयंसेवी और सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन बताया।

SCROLL FOR NEXT