रियाद हवाई अड्डा 
देश/विदेश

हूती हमलों के बाद रियाद हवाई अड्डा 17 अक्टूबर तक बंद

हमलों के चलते सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर 46.4 फीसदी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं

Bharat Paswan

रियाद : यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के लगातार हमलों के बीच सऊदी अरब की राजधानी रियाद का किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा। हमलों के चलते सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर 46.4 फीसदी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। सऊदी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि हवाई अड्डे की सुरक्षा और संचालन संबंधी तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए सेवाएं स्थगित की गई हैं। हूतियों ने सोमवार देर रात रियाद हवाई अड्डे पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला करने का दावा किया। इससे पहले सऊदी अरब ने राजधानी की ओर दागी गई मिसाइल को रोककर नष्ट करने की जानकारी दी थी। हूतियों ने दक्षिण-पश्चिमी शहर खमीस मुशैत के हवाई अड्डे को ड्रोन से निशाना बनाने का भी दावा किया। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। रियाद हवाई अड्डा शनिवार को हुए हमले के बाद से बंद है। उस हमले में 13 लोगों की मौत हुई थी और 300 से अधिक घायल हुए थे।

SCROLL FOR NEXT