देश/विदेश

गिनीज बुक में सबसे लंबे समय तक शास्त्रीय नृत्य का रिकॉर्ड दर्ज

खजुराहो नृत्य महोत्सव ने दर्ज कराया

छतरपुर : मध्य प्रदेश में 51वें खजुराहो नृत्य महोत्सव में 139 कलाकारों ने 24 घंटे से अधिक समय तक नृत्य कर सबसे लंबे समय तक शास्त्रीय नृत्य करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। एक अधिकारी ने बताया कि नृत्य की शुरुआत बुधवार अपराह्न 2:34 बजे हुई, जो गुरुवार अपराह्न 2:43 बजे समाप्त हुआ। नृत्य 24 घंटे, 9 मिनट और 26 सेकंड तक बिना रुके जारी रहा। प्रस्तुति को विश्व रिकॉर्ड घोषित करने के बाद गिनीज टीम ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को एक प्रमाण पत्र प्रदान किया। मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कथक, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, मोहिनीअट्टम और ओडिसी की प्रस्तुतियां दी गईं।

SCROLL FOR NEXT