रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन  
देश/विदेश

पुतिन ने 609 अरब डॉलर के रिकॉर्ड रक्षा बजट को मंजूरी दी

सोवियत संघ के विघटन के बाद यह देश का सबसे बड़ा सैन्य आवंटन

Bharat Paswan

मास्को : रूस की संसद ने 2027-29 के लिए 50 लाख करोड़ रूबल (करीब 609 अरब डॉलर) से अधिक का रक्षा बजट मंजूर किया है। सोवियत संघ के विघटन के बाद यह देश का सबसे बड़ा सैन्य आवंटन है। राज्य ड्यूमा ने बजट विधेयक को अंतिम मंजूरी दी। 2027 में रक्षा पर 17.15 लाख करोड़ रूबल (208.8 अरब डॉलर) खर्च होंगे, जो 2026 से करीब 33 फीसदी अधिक है। 2028 में 16.61 लाख करोड़ और 2029 में 16.30 लाख करोड़ रूबल खर्च करने की योजना है। शोधकर्ता जानिस क्लुग के अनुसार, फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से रूस 58.3 लाख करोड़ रूबल सैन्य जरूरतों पर खर्च कर चुका है। नए आवंटन लागू होने पर यह राशि 108 लाख करोड़ रूबल (1.31 लाख करोड़ डॉलर) से अधिक हो सकती है। रक्षा खर्च बढ़ने के साथ अर्थव्यवस्था, आवास और स्वास्थ्य पर बजट घटने का अनुमान है। 2027 में बजट घाटा 5.44 लाख करोड़ रूबल (66.2 अरब डॉलर) रहने का अनुमान है।

SCROLL FOR NEXT