इजरायली यात्री यानिव हायून से घटना की जानकारी लेते इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू 
देश/विदेश

टीवी शो देखकर विमान का नियंत्रण पीछे खिंचा

खून से सने कपड़ों में ही इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मिलने पहुंचा हायून

Bharat Paswan

तेल अवीव :  इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई विमान में एक पायलट पर दूसरे पायलट के कथित हमले में ईरान की भूमिका के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। बुधवार को उड़ान भरने के करीब दो घंटे बाद विमान अचानक 17,000 फुट (करीब 5,200 मीटर) नीचे आ गया। रिपोर्टों के मुताबिक, हमलावर ने कॉकपिट में एक पायलट पर चाकू से हमला कर विमान पर नियंत्रण करने की कोशिश की। ओमान के सह-पायलट ने कथित तौर पर कॉकपिट में कप्तान मच्छार पर हमला कर विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छर ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। यात्रियों और चालक दल ने उसे काबू कर लिया, जिसके बाद विमान सुरक्षित उतर गया। विमान को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने में कई यात्रियों ने अहम भूमिका निभाई। इनमें इजरायली यात्री और प्लंबर यानिव हायून भी शामिल थे। इस घटना के बाद वह खून से सने कपड़ों में ही इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मिलने पहुंचा। हायून के अनुसार, जब वह कॉकपिट में पहुंचे तो कथित हमलावर दोनों पायलटों की सीटों के बीच था और विमान के नियंत्रण में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहा था। हायून ने उसे वहां से खींचकर अलग किया। इसके बाद विमान की स्थिति को देखते हुए उन्होंने उसके नियंत्रण उपकरण को पीछे खींचकर विमान को स्थिर करने में मदद की। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने जब उनसे पूछा कि क्या उन्होंने विमान के नियंत्रण को पीछे खींचा था, तो हयून ने जवाब दिया, हां, मैं टीवी शो 'एयर क्रैश इन्वेस्टिगेशन' देखता हूं।

असफ राजुआन ने यात्रियों के साथ हमलावर को दबोचा

विमान में सवार बीमा एजेंसी के मालिक असफ राजुआन ने बताया कि अचानक विमान के नीचे गिरने पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। शुरुआत में किसी को समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। बाद में उन्हें स्थिति की गंभीरता का एहसास हुआ। राजुआन भी कॉकपिट में पहुंचे और अन्य यात्रियों के साथ मिलकर कथित हमलावर को काबू करने में मदद की। उनके अनुसार, यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने विमान के सऊदी अरब में उतरने तक करीब 50 मिनट तक हमलावर को बांधकर रखा।

हेडफोन की तारों से बांधा हमलावर को

बैंक लेउमी की अंडरराइटिंग कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्विका मानेस भी हमलावर को काबू करने में शामिल थे। उन्होंने बताया कि कॉकपिट में खून फैला हुआ था और विमान तेजी से नीचे गिर रहा था। इस दौरान यात्री अपनी सीटों से उछल रहे थे और चारों ओर चीख-पुकार मची हुई थी। मानेस के अनुसार, यात्रियों ने कथित हमलावर को काबू करने के बाद उड़ान में दिए गए हेडफोन की तारों का इस्तेमाल कर उसे बांधने में मदद की। यात्रियों के इन प्रयासों से विमान के सुरक्षित उतरने तक स्थिति को नियंत्रित रखने में मदद मिली।

दंत चिकित्सक ने घायल कप्तान का किया उपचार

विमान में सवार दंत चिकित्सक शोता मुसायेव ने भी आपात स्थिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पहले हमलावर को काबू करने में मदद की और फिर गंभीर रूप से घायल कप्तान मच्छार का उपचार शुरू किया। मुसायेव के अनुसार, कप्तान के सिर और हाथों से काफी खून बह रहा था। उन्होंने बताया कि विमान में वह अकेले चिकित्सक थे। उन्होंने घावों का उपचार किया और विमान के उतरने तक खून रोकने का प्रयास किया।

SCROLL FOR NEXT