काठमांडू में सड़क पर वाहनों की लगी कतार 
देश/विदेश

नेपाल में भारी बारिश के कारण काठमांडू में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित

भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से नेपाल की राजधानी को जोड़ने वाले कई राजमार्ग अवरुद्ध हो गये

Bharat Paswan

काठमांडू : नेपाल में भारी बारिश के कारण शुक्रवार को काठमांडू में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को स्थगित कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार से काठमांडू घाटी और देश के कई अन्य हिस्सों में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से नेपाल की राजधानी को जोड़ने वाले कई राजमार्ग अवरुद्ध हो गये। काठमांडू घाटी यातायात पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता पुलिस अधीक्षक नरेश राज सुबेदी ने कहा कि पृथ्वी और बीपी राजमार्गों पर भूस्खलन के कारण यातायात बाधित होने से सार्वजनिक वाहनों का परिचालन रोक दिया गया है। पृथ्वी राजमार्ग काठमांडू को बागमती और गंडकी प्रांतों से जोड़ता है, जबकि बीपी राजमार्ग, राजधानी को मधेश प्रांत और पूर्वी नेपाल से जोड़ता है। मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए अधिकारियों ने बीपी राजमार्ग के कावरेपालंचोक खंड पर रात के समय आवाजाही पर भी रोक लगा दी है। लोगों को रविवार तक शाम पांच बजे से सुबह पांच बजे के बीच इन सड़कों का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई है। मलबा हटाने का काम जारी रहने के दौरान जाम की स्थिति से बचने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काठमांडू के गोंगबु स्थित न्यू बस पार्क में लंबी दूरी की बसों को रोका जा रहा है।

SCROLL FOR NEXT