सूचना और संचार मंत्री डॉ. बिक्रम तिमिलसिना (दाहिनी ओर सबसे पहले) मंत्रालय में NRNA प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा करते हुए 
देश/विदेश

भोटेकोशी बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित जगह बसाने की तैयारी

26 अगस्त को आई अचानक बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई थी

Bharat Paswan

काठमांडू : नेपाल सरकार भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर बसाने की तैयारी कर रही है। सरकार स्थानीय प्रशासन के साथ ऐसे स्थानों की पहचान को लेकर चर्चा कर रही है, जहां पीड़ितों को दोबारा बसाया जा सके। अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ से तबाह हुए अधिकांश लोगों को उनके पुराने स्थानों पर बसाना संभव नहीं है। सूचना एवं संचार मंत्री बिक्रम तिमिल्सिना ने सोमवार को कहा कि बाढ़ प्रभावितों के राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की जरूरत और स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर पुनर्वास व पुनर्निर्माण के कार्यक्रम आगे बढ़ाए जा रहे हैं। मंत्री ने गैर-आवासीय नेपाली संघ (एनआरएनए) के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात में कहा कि पुराने स्थानों पर बस्ती बसाने की स्थिति नहीं है। नए स्थानों के चयन के लिए स्थानीय निकायों के साथ सुरक्षित और उपयुक्त जगहों पर चर्चा चल रही है। 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास आई अचानक बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई थी। बैठक में एनआरएनए के राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग पर भी चर्चा हुई। संगठन ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत वितरण का तीसरा चरण जारी है।

SCROLL FOR NEXT