पोप लियो 14वें 
देश/विदेश

कैंसर की सर्जरी के बाद पोप लियो 14वें जाएंगे पेरू

उनकी यह 12 दिवसीय यात्रा अब तक के उनके सभी दौरों की तुलना में अधिक व्यक्तिगत और ऐतिहासिक

Bharat Paswan

वेटिकन सिटी : फेफड़ों के कैंसर की सर्जरी के ठीक तीन सप्ताह बाद पोप लियो 14वें अपने कार्यकाल की अब तक की सबसे लंबी और दूरगामी यात्रा पर जाने वाले हैं। लातिन अमेरिका के तीन देशों की उनकी यह 12 दिवसीय यात्रा अब तक के उनके सभी दौरों की तुलना में अधिक व्यक्तिगत और ऐतिहासिक महत्व रखती है। अमेरिका में जन्मे 71 वर्षीय पोप लियो अपने पुराने घर पेरू जाएंगे। उन्होंने वहां एक मिशनरी पादरी के तौर पर दो दशक बिताए हैं। लियो के पास पेरू की नागरिकता भी है। वह वहां के लोगों से इतना गहरा लगाव रखते हैं कि पोप चुने जाने की रात सेंट पीटर गिरजाघर की बालकनी से उन्होंने विशेष रूप से स्पेनिश भाषा में उनका उल्लेख किया था। लियो अर्जेंटीना भी जाएंगे, जो उनके पूर्ववर्ती पोप फ्रांसिस का गृह देश है। पोप लियो अपने कार्यकाल का श्रेय भी काफी हद तक फ्रांसिस को देते हैं। अर्जेंटीना की यात्रा उनके लिए एक तरह से घर वापसी जैसी होगी।

SCROLL FOR NEXT