हादसे के बाद क्षतिग्रस्त विमान 
देश/विदेश

मियामी हवाई अड्डे पर विमान हादसा, पांच लोगों की मौत

हवाई अड्डे पर दोपहर के समय उड़ानें भी रोक दी गईं

मियामी (अमेरिका) : अमेजन का एक मालवाहक विमान रविवार को मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे से बाहर निकल गया। इसके बाद विमान ने कुछ वाहनों को टक्कर मार दी और फिर उसमें आग लग गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। मियामी-डेड काउंटी के अधिकारियों ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्यूर्टो रिको के सैन जुआन से आया यह विमान अपराह्न करीब दो बजे यहां उतरने के बाद रनवे से आगे निकल गया। उन्होंने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हुई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए और दो अन्य लोगों को अपेक्षाकृत कम गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। मियामी के अधिकारियों ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मारे गए लोग विमान में सवार थे या उन वाहनों में, जिनसे विमान टकराया। मियामी-डेड बचाव अग्निशमन प्रमुख रे जडाल्ला ने बताया कि हादसे के बाद आसमान में घना काला धुआं छा गया। पायलट और सह-पायलट कॉकपिट में फंस गए थे, जबकि कुछ लोग कारों के अंदर फंसे हुए थे। एजेंसी ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति एक वाहन के नीचे फंस गया था। इस हादसे के कारण मियामी के व्यस्त हवाई अड्डे पर दोपहर के समय उड़ानें भी रोक दी गईं।  

SCROLL FOR NEXT