नासा का पर्सिवियरेंस रोवर 
देश/विदेश

मंगल पर 45.2 किमी चलकर पर्सिवियरेंस ने बनाया रिकॉर्ड

मंगल पर उतरने के बाद से पर्सिवियरेंस जेजेरो क्रेटर और उसके आसपास के क्षेत्र में प्राचीन सूक्ष्मजीवी जीवन के साक्ष्य तलाश रहा

Bharat Paswan

वाशिंगटन : नासा के पर्सिवियरेंस रोवर ने पृथ्वी के अलावा किसी अन्य ग्रह पर सबसे अधिक दूरी तय करने का रिकॉर्ड बनाया है। मंगल पर करीब साढ़े पांच साल में यह 45.2 किलोमीटर चल चुका है। इसने नासा के पुराने रोवर ऑपर्च्युनिटी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिसने 2004 से 2018 के बीच मंगल पर सफर किया था। 18 फरवरी, 2021 को मंगल पर उतरने के बाद से पर्सिवियरेंस जेजेरो क्रेटर और उसके आसपास के क्षेत्र में प्राचीन सूक्ष्मजीवी जीवन के साक्ष्य तलाश रहा है। यह चट्टानों और मिट्टी के नमूने भी जमा कर रहा है, जिन्हें भविष्य में पृथ्वी पर लाने की योजना है। वैज्ञानिकों के अनुसार, अरबों साल पहले इस इलाके में पानी और एक झील मौजूद थी। रोवर ने रविवार को यह उपलब्धि हासिल की। वह मंगल के पश्चिमी हिस्से में लैक डे चार्म क्षेत्र से गुजरते हुए इदुबी की ओर बढ़ रहा था। नासा के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी में रोवर परियोजना प्रबंधक स्टीवन ली ने कहा कि पर्सिवियरेंस के उपकरण और तकनीकी प्रणालियां अच्छी स्थिति में हैं।

SCROLL FOR NEXT