हाथ में झंडे लेकर प्रदर्शन करते लोग 
देश/विदेश

सिंध के बंटवारे पर भड़के लोग, मुनीर के खिलाफ प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने पारंपरिक सिंधी अज्रक और टोपियां पहनकर रैलियां निकालीं तथा सिंधुदेश की आजादी के समर्थन में नारे लगाए।

Bharat Paswan

कराची : पाकिस्तान में सिंध प्रांत के विभाजन की योजना के खिलाफ हजारों राष्ट्रवादी प्रदर्शनकारियों ने कराची समेत कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर और पंजाब के प्रभुत्व वाले सैन्य प्रतिष्ठान पर सिंध को बांटने की साजिश रचने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने पारंपरिक सिंधी अज्रक और टोपियां पहनकर रैलियां निकालीं तथा सिंधुदेश की आजादी के समर्थन में नारे लगाए। सिंधी राष्ट्रवादी संगठन जेय सिंध मुत्तहिदा महाज (जेएसएमएम) ने पंजाब की आर्थिक नाकेबंदी करने की चेतावनी भी दी है। विरोध की शुरुआत गृह मंत्री मोहसिन नकवी के पाकिस्तान में नए प्रांत बनाने के प्रस्ताव के बाद हुई। सिंध के विभाजन का पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी विरोध किया है। उनका कहना है कि इससे हिंसा भड़क सकती है। पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने प्रांतों की संख्या चार से बढ़ाकर 12 से 15 करने का सुझाव दिया है। वहीं, सिंधी संगठन अब अलग सिंधुदेश की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने की तैयारी में हैं।

SCROLL FOR NEXT