आवश्यक सामग्री कीट 
देश/विदेश

ब्रिटेन में लोगों से 72 घंटे का जरूरी सामान रखने की सलाह

22 अक्टूबर को शुरू ‘बी रेडी’ अभियान का उद्देश्य खराब मौसम, साइबर हमलों और अन्य आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी करना है।

Bharat Paswan

लंदन : ब्रिटेन सरकार ने आपात स्थिति में बिजली, पानी, इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं ठप होने की आशंका के मद्देनजर लोगों से घरों में तीन दिन का जरूरी सामान रखने की अपील की है। 22 अक्टूबर को शुरू ‘बी रेडी’ अभियान का उद्देश्य खराब मौसम, साइबर हमलों और अन्य आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी करना है। सरकारी शोध के अनुसार, ब्रिटेन में केवल 13 प्रतिशत लोग आपात स्थिति के लिए तैयार हैं, जबकि 84 प्रतिशत लोग इससे निपटने की जानकारी चाहते हैं। सरकार ने प्रति व्यक्ति रोजाना तीन लीटर पेयजल, पर्याप्त भोजन, टॉर्च, अतिरिक्त बैटरी, कंबल, प्राथमिक उपचार किट और जरूरी दवाएं रखने की सलाह दी है। साथ ही पावर बैंक, बैटरी से चलने वाला रेडियो, नकदी, जरूरी दस्तावेजों की प्रतियां और आपात संपर्क नंबर भी रखने को कहा है। सरकार के मुताबिक, शुरुआती 72 घंटे तक खुद जरूरतें पूरी करने वाले परिवार आपात सेवाओं को जरूरतमंदों की मदद पर ध्यान देने का मौका देंगे। लोगों से सामान धीरे-धीरे जुटाने और घबराकर खरीदारी से बचने की अपील की गई है।

SCROLL FOR NEXT