पाकिस्तानी सेना 
देश/विदेश

सऊदी अरब की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान ने भेजे सैनिक

यह कदम इस्लामाबाद में ‘मक्का रक्षा गठबंधन’ की रणनीतिक राजनीतिक एवं रक्षा समिति की बैठक के एक दिन बाद उठाया गया

Bharat Paswan

इस्लामाबाद : पश्चिम एशिया में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब की सुरक्षा मजबूत करने के लिए वहां अपने सैनिकों की तैनाती की है। पाकिस्तान की सेना ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। हालांकि, तैनात किए जाने वाले सैनिकों की संख्या का खुलासा नहीं किया गया है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, यह तैनाती सऊदी अरब की सुरक्षा, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साथ ही मक्का और मदीना स्थित दोनों पवित्र मस्जिदों की सुरक्षा के प्रति भी पाकिस्तान ने अपना संकल्प दोहराया है। यह कदम इस्लामाबाद में ‘मक्का रक्षा गठबंधन’ की रणनीतिक राजनीतिक एवं रक्षा समिति की बैठक के एक दिन बाद उठाया गया। बैठक में पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने सऊदी अरब की संप्रभुता की रक्षा के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता जताई। गौरतलब है कि तीनों देशों ने अगस्त में त्रिपक्षीय समझौता किया था। इसके तहत किसी एक देश पर हमला तीनों देशों पर हमला माना जाएगा।

SCROLL FOR NEXT