पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना 
देश/विदेश

बैंक घोटाले में पराग्वे के अपदस्थ राष्ट्रपति पर मुकदमा

दोषी पाए जाने पर उन्हें 20 साल तक की जेल हो सकती है।

Bharat Paswan

असुनसियोन : पराग्वे के पूर्व राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पर एक बड़े बैंक के डूबने से जुड़े मामले में विश्वासघात और निजी लाभ के लिए पद के दुरुपयोग के आरोप लगाए गए हैं। दोषी पाए जाने पर उन्हें 20 साल तक की जेल हो सकती है। मुख्य अभियोजक नैन्सी सलोमोन ने शनिवार को बताया कि जांच पूरी होने तक पेना की संपत्ति जब्त करने और उन्हें हिरासत में रखने की मांग की गई थी। न्यायाधीश हम्बर्टो ओताजू ने आदेश देते हुए उन्हें सैन्य अड्डे पर रखने का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को नियामकों ने यूएनो बैंक के खातों पर रोक लगा दी थी। इससे करीब 30 लाख ग्राहक प्रभावित हुए और देश में राजनीतिक संकट गहरा गया। शुक्रवार को संसद ने सर्वसम्मति से पेना को पद से हटा दिया। उनकी जगह उपराष्ट्रपति पेद्रो अलियाना ने पद संभाला। सांसदों ने पेना पर सरकारी धन बैंक में पहुंचाने के लिए राजनीतिक प्रभाव के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। हालांकि, उन्होंने किसी भी गलत काम से इनकार किया है। बैंक के करीब 12 लाख ग्राहकों को अब तक जमा राशि का आंशिक या पूरा भुगतान किया जा चुका है।

SCROLL FOR NEXT