सोशल मीडिया (सांकेतिक फोटो) 
देश/विदेश

ऑस्ट्रेलिया में ऑनलाइन सुरक्षा कानून पारित

ऑनलाइन नुकसान रोकने में नाकाम रहने पर बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों पर अरबों डॉलर का जुर्माना लगेगा

Bharat Paswan

कैनबरा : ऑस्ट्रेलिया की संसद ने बुधवार को नया ऑनलाइन सुरक्षा कानून पारित किया। इसके तहत ऑनलाइन नुकसान रोकने में नाकाम रहने पर बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों पर अरबों डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकेगा। सरकार के अनुसार, ‘डिजिटल ड्यूटी ऑफ केयर एक्ट’ के तहत सोशल मीडिया मंचों, गेम, ऐप और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) चैटबॉट जैसी सेवाओं को संभावित खतरों की पहचान कर उन्हें रोकने के लिए पहले से कदम उठाने होंगे। इन सेवाओं को उपयोगकर्ताओं, खासकर बच्चों और युवाओं को गंभीर रूप से हानिकारक सामग्री से बचाना होगा।

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इसे बच्चों और समाज को ऑनलाइन खतरों से बचाने के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल दुनिया के विस्तार के साथ उससे जुड़े खतरों की पहचान और उनका समाधान करना जरूरी है।

हालांकि, विपक्ष और अमेरिका ने कानून के दुरुपयोग की आशंका जताई है। विपक्ष के नेता एंगस टेलर ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए ‘अधिनायकवादी’ करार दिया। उन्होंने कहा कि 2028 के चुनाव में उनकी पार्टी सत्ता में आई तो कानून रद्द कर दिया जाएगा। विपक्ष का आरोप है कि इससे वैध अभिव्यक्ति पर भी सेंसरशिप का खतरा पैदा हो सकता है।

SCROLL FOR NEXT