धमाके के बाद तेल टैंकर में लगी आग से उठता धुंआ 
देश/विदेश

होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर तेल टैंकर में हुआ धमाका

ईरानी अधिकारियों द्वारा निर्धारित समुद्री मार्ग से हटने के बाद बारूदी सुरंग से टकराया

तेहरान : होर्मुज जलडमरूमध्य में रविवार को एक तेल टैंकर के समुद्री बारूदी सुरंग से टकराने के बाद उसमें धमाका हो गया। यह घटना दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री ऊर्जा मार्गों में से एक में हुई ताजा घटना है। तेल टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी अधिकारियों द्वारा निर्धारित समुद्री मार्ग से हटने के बाद बारूदी सुरंग से टकरा गया। हालांकि, जहाज की पहचान, उसमें लदे माल, उसके गंतव्य या किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं दी गई है। होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान द्वारा तय किए गए नेविगेशन रूट का उल्लंघन करने वाला एक तेल टैंकर नेवल माइंस से टकराने के बाद फट गया। होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान द्वारा तय किए गए रूट से हटने के बाद, नियमों का उल्लंघन करने वाला तेल टैंकर समुद्री बारूदी सुरंग से टकराकर फट गया। इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ने पहले कई बार चेतावनी दी थी कि अगर जहाज ईरान द्वारा बताए गए रूट से हटते हैं, तो नतीजों के लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि ये किस देश का तेल टैंकर था और कहां के लिए तेल लेकर जा रहा था। मगर इस तेल टैंकर में हुए विस्फोट ने ये साफ कर दिया है कि होर्मुज अब खतरनाक हो गया है। अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को हमले के बाद ईरान ने होर्मुज पर अपना कब्जा मजबूत करने के लिए समंदर के नीच बारूद बिछा दी थी।

6 जहाजों पर चलाई गोलियां

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने पिछले 24 घंटों में छह जहाजों पर चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं, जब वे होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहे थे। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि जहाजों को उनकी यात्रा जारी रखने से रोका गया, क्योंकि वे तेहरान द्वारा तय किए गए 'निर्धारित रास्ते' से हटकर चल रहे थे।

SCROLL FOR NEXT