अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी 
देश/विदेश

2060 तक परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल तीन गुना बढ़ने के आसार

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पेश एजेंसी की वार्षिक रिपोर्ट

Bharat Paswan

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी के प्रमुख ने कहा कि 2060 तक परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल तीन गुना से अधिक बढ़ने की संभावना है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पेश एजेंसी की वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि बिजली के बढ़ते इस्तेमाल, कृत्रिम मेधा (एआई) से संचालित डेटा केंद्रों और विश्वसनीय एवं कार्बन उत्सर्जन मुक्त ऊर्जा की प्रौद्योगिकी कंपनियों की बढ़ती मांग के कारण परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल बढ़ने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में देश ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने के लिए परमाणु ऊर्जा को महत्वपूर्ण मान रहे हैं। ग्रॉसी ने कहा, ‘‘2025 में 30 से अधिक देशों में संचालित 400 से ज्यादा परमाणु रिएक्टर से दुनिया की कुल बिजली का 10 प्रतिशत और कम कार्बन उत्सर्जन वाली बिजली का एक चौथाई उत्पादन हुआ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस समय 60 से अधिक नए परमाणु रिएक्टर का निर्माण हो रहा है और भविष्य में परमाणु ऊर्जा उत्पादन क्षमता को लेकर अनुमान में काफी बढ़ोतरी हुई है।’’

SCROLL FOR NEXT