स्वीट्जरलैंड और नॉर्थ कोरिया का झंडा 
देश/विदेश

स्विस राजनयिक को उत्तर कोरिया ने निकाला

यह कदम उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग की ओर से कार्यालय बंद करने की धमकी दिए जाने के बाद उठाया गया

Bharat Paswan

प्योंगयांग : उत्तर कोरिया ने बुधवार को प्योंगयांग में हाल में खोले गए स्विट्जरलैंड के राजनयिक कार्यालय के प्रमुख एस्तिये सिल्वेन को अवांछित व्यक्ति घोषित कर 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया। साथ ही स्विस राजनयिक कार्यालय बंद करने का निर्देश दिया है। यह कदम उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग की ओर से कार्यालय बंद करने की धमकी दिए जाने के एक दिन बाद उठाया गया। उन्होंने पूर्वी उत्तर कोरिया के वोनसान स्थित सोंगडोवोन अंतरराष्ट्रीय बाल शिविर पर प्रतिबंध लगाने को लेकर स्विट्जरलैंड की आलोचना की थी। स्विट्जरलैंड ने यूक्रेन के रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों से बच्चों को अन्यत्र ले जाने में शिविर की कथित भूमिका के चलते उस पर प्रतिबंध लगाए हैं। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्विस राजनयिक को तलब कर उन्हें निष्कासन का नोटिस सौंपा।

SCROLL FOR NEXT