बॉर्डर पर तैनात तोप 
देश/विदेश

उत्तर कोरिया ने सीमा पर तैनात कीं तोपें

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव बढ़ा

Bharat Paswan

गिम्पो (दक्षिण कोरिया) : उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव बढ़ गया है। उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को पत्र भेजकर सितंबर में हुई बारूदी सुरंग की घटना को लेकर दक्षिण कोरिया पर झूठे आरोप लगाने का आरोप दोहराया है। वहीं, सीमा के पास उत्तर कोरियाई तोपों की तैनाती भी देखी गई है। सोमवार को दक्षिण कोरिया की एक निगरानी चौकी से सीमा के पास उत्तर कोरिया के तीन बख्तरबंद वाहन देखे। दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योनहाप के अनुसार, ये 122 मिमी की स्वचालित तोपें थीं। इनके बैरल दक्षिण कोरिया की ओर थे। इस बीच, विसैन्यीकृत क्षेत्र (डीएमजेड) में उत्तर कोरियाई सैनिक बाड़ लगाने का काम करते भी दिखाई दिए।

सियोल के क्यूंगनाम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर लिम उल-चुल ने कहा कि इस तरह तोपों का सार्वजनिक प्रदर्शन असामान्य है। उनके मुताबिक, उत्तर कोरिया सैन्य ताकत दिखाकर सीमा नीति लागू करने का संकेत दे रहा है। उत्तर कोरिया ने पत्र में चेतावनी दी है कि उसकी संप्रभुता का उल्लंघन होने पर आत्मरक्षा के कदम उठाए जा सकते हैं।

SCROLL FOR NEXT