नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी अर्थशास्त्री रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड 
देश/विदेश

हॉल और वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल

आर्थिक झटकों से निपटने में सरकारों और केंद्रीय बैंकों की मदद करने वाले शोध के लिए मिलेगा 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल स्मृति पुरस्कार

Bharat Paswan

स्टॉकहोम : अमेरिकी अर्थशास्त्री रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को आर्थिक झटकों से निपटने में सरकारों और केंद्रीय बैंकों की मदद करने वाले शोध के लिए 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल स्मृति पुरस्कार देने की घोषणा सोमवार को की गई। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने दोनों को ‘समष्टि आर्थिक स्थिरीकरण के सूक्ष्म आर्थिक आधार’ पर काम के लिए सम्मानित किया है। उनके शोध से ऊर्जा संकट और घरेलू उपभोग में अचानक बदलाव जैसे आर्थिक झटकों का असर समझने और उनसे निपटने में मदद मिलती है। हॉल कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और वुडफोर्ड न्यूयॉर्क के कोलंबिया विश्वविद्यालय से जुड़े हैं। पुरस्कार समिति के अध्यक्ष जॉन हैसलर ने कहा कि उनके काम ने दुनियाभर की सरकारों और केंद्रीय बैंकों के आर्थिक मॉडलों को मजबूत सैद्धांतिक आधार दिया है। इस पुरस्कार की स्थापना स्वीडन के केंद्रीय बैंक ने 1968 में की थी। इस साल पुरस्कार राशि 1.2 करोड़ स्वीडिश क्रोना (करीब 12 लाख अमेरिकी डॉलर) है।

SCROLL FOR NEXT