जेनसन हुआंग 
देश/विदेश

हुआंग को दोबारा सीईओ बनाने का इरादा नहीं: एनवीडिया के चेयरमैन

यह बयान हुआंग के उस बयान के कुछ घंटे बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि निदेशक मंडल उन्हें वापस बुलाता है तो वह कंपनी का फिर से नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।

Bharat Paswan

वाशिंगटन : अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के चेयरमैन हार्वे जोन्स ने कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल का जेनसन हुआंग को दोबारा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने का कोई इरादा नहीं है। जोन्स का यह बयान हुआंग के उस बयान के कुछ घंटे बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि निदेशक मंडल उन्हें वापस बुलाता है तो वह कंपनी का फिर से नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। एक कथित चीनी जासूस के साथ विवाहेतर संबंधों के खुलासे के बाद पिछले सप्ताह अचानक कंपनी छोड़ने वाले हुआंग का यह पहला सार्वजनिक बयान था। दरअसल हुआंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था कि यदि निदेशक मंडल को लगता है कि उनकी वापसी शेयरधारकों, कर्मचारियों, कंपनी और देश के हित में होगी, तो वह इस जिम्मेदारी को दोबारा संभालने का अवसर मिलने पर सम्मानित महसूस करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क समेत प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने हुआंग को दोबारा सीईओ बनाने का समर्थन किया है।

SCROLL FOR NEXT