अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो 
देश/विदेश

तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साजिश का सबूत नहीं : रुबियो

रुबियो ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट, चेज बैंक, हवाई यातायात नियंत्रण और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) की सेवाओं में आई बाधाओं का किसी साइबर हैकर, अपराधी या विदेशी देश से संबंध होने का संकेत नहीं मिला

Bharat Paswan

वाशिंगटन : अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने देशभर में विभिन्न सेवाओं में आई तकनीकी बाधाओं को लेकर कहा है कि इन घटनाओं के आपस में जुड़े होने या इनके पीछे किसी दुर्भावनापूर्ण तत्व का हाथ होने का कोई सबूत नहीं है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ चीन रवाना होने से पहले रुबियो ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट, चेज बैंक, हवाई यातायात नियंत्रण और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) की सेवाओं में आई बाधाओं का किसी साइबर हैकर, अपराधी या विदेशी देश से संबंध होने का संकेत नहीं मिला है।हालांकि, लगातार हो रही तकनीकी गड़बड़ियों को लेकर ट्रंप प्रशासन की आलोचना हो रही है। उनके समर्थकों और विरोधियों ने व्हाइट हाउस से घटनाओं पर स्पष्ट जानकारी देने की मांग की है। ट्रंप ने मंगलवार को इन व्यवधानों को सामान्य बताते हुए कहा था कि ऐसी चीजें होती रहती हैं। ट्रंप की पूर्व प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने भी पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रपति या प्रशासन के किसी अधिकारी को उनकी एशिया यात्रा से लौटने के बाद स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

SCROLL FOR NEXT