हूती विद्रोही 
देश/विदेश

यमन में सऊदी हवाई हमले में नौ कैदियों की मौत

हूती समूह ने हमला करने का किया दावा

Bharat Paswan

सना : यमन के उत्तर-पश्चिमी अल-हज्म में एक जेल पर सऊदी अरब के हवाई हमले में नौ कैदियों की मौत हो गई। हूती समूह के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह दावा किया। हमले के बाद ईरान समर्थित हूती समूह और सऊदी अरब के बीच संघर्ष और तेज होने की खबर है। हूती मामलों के अधिकारी अब्देलकादेर अल-मुरतदा ने समूह से संबद्ध ‘सबा’ समाचार एजेंसी को बताया कि अल-हज्म की जेल को निशाना बनाए जाने से नौ कैदी मारे गए। उनके अनुसार, ये कैदी हालिया लड़ाई के दौरान पकड़े गए थे।

हूती अधिकारियों ने सऊदी अरब पर यमन में दर्जनों हवाई हमले करने का आरोप लगाया है। वहीं, सऊदी अरब को हूती समूह की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना करना पड़ रहा है। हूती समूह ने हाल के दिनों में यमन के आबादी वाले बड़े हिस्से और लाल सागर के तटवर्ती रणनीतिक इलाकों पर अपना नियंत्रण मजबूत किया है।

SCROLL FOR NEXT