दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा 
देश/विदेश

वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 25 की मौत

नौसैनिक अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया

Bharat Paswan

अबुजा : नाइजीरिया के दक्षिणी ओंडू प्रांत में नाइजीरियाई वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार सभी 25 लोग मारे गए। वायुसेना ने एक बयान में बताया कि एटीआर-42 विमान नियमित मिशन के तहत देश के आर्थिक केंद्र लागोस जा रहा था। विमान में 20 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। अधिकारियों के अनुसार, विमान रडार से गायब हो गया था और बाद में पता चला कि वह ओंडू प्रांत में नदी के किनारे बसे इग्बोकोडा कस्बे में एक नौसैनिक अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

SCROLL FOR NEXT