नेतन्याहू के साथ आइजेनकोट 
देश/विदेश

नेतन्याहू-आइजेनकोट की बातचीत रही बेनतीजा

एकता सरकार की उम्मीदों को झटका

Bharat Paswan

तेल अवीव : इजरायल में राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने की प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कोशिशों को रविवार को झटका लगा। विपक्षी नेता और यशार पार्टी के प्रमुख गादी आइजेनकोट के साथ करीब दो घंटे चली बैठक में दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी। नेतन्याहू ने बारी-बारी से प्रधानमंत्री पद संभालने का प्रस्ताव भी दिया, लेकिन बातचीत बेनतीजा रही। दोनों दलों की ओर से जारी संयुक्त बयान में चर्चा को व्यावहारिक बताया गया, लेकिन मतभेद दूर नहीं होने की बात स्वीकार की गई।

सहयोगियों से दूरी बनाने को तैयार नहीं आइजेनकोट

बैठक में आइजेनकोट ने स्पष्ट किया कि वह चुनाव के बाद अपने गठबंधन सहयोगियों का साथ नहीं छोड़ेंगे। उनका कहना था कि लिकुड और उसके सहयोगी दल नई सरकार के गठन के बाद उसमें शामिल हो सकते हैं, बशर्ते वे सरकार के बुनियादी सिद्धांतों से सहमत हों। वहीं, नेतन्याहू के खेमे ने आरोप लगाया कि आइजेनकोट एकता सरकार बनाने में गंभीर नहीं हैं।

SCROLL FOR NEXT