देश/विदेश

सेवा, अनुशासन और नेतृत्व की मिसाल बने एनसीसी कैडेट

लोक भवन में एनसीसी कैडेटों का भव्य सम्मान समारोह

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस ने आज लोक भवन, कोलकाता में आयोजित एक सम्मान समारोह में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) निदेशालय, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम के उत्कृष्ट कैडेटों को सम्मानित किया। समारोह में मेजर जनरल अमरपाल सिंह चहल, सेना मेडल, अतिरिक्त महानिदेशक, एनसीसी निदेशालय पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

स अवसर पर राज्यपाल ने सेना, नौसेना एवं वायु सेना विंग के 55 कैडेटों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए राज्यपाल पदक प्रदान किए। साथ ही, सर्वश्रेष्ठ सेना/नौसेना/वायु सेना एनसीसी यूनिट तथा सर्वश्रेष्ठ ग्रुप को ट्रॉफी एवं बैनर से सम्मानित किया गया।

राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस परेड एवं गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) 2026 में पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम एनसीसी दल के शानदार प्रदर्शन की विशेष प्रशंसा की। कैडेट सार्जेंट प्रीति शर्मा को देशभर में वरिष्ठ विंग की सर्वश्रेष्ठ वायु सेना कैडेट घोषित किया गया, जबकि आरडीसी दल ने सर्वश्रेष्ठ लाइन एरिया ट्रॉफी भी जीती।

अपने संबोधन में राज्यपाल ने युवाओं के चरित्र निर्माण, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। समारोह का वातावरण गर्व एवं उत्साह से परिपूर्ण रहा।

SCROLL FOR NEXT