फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से रोमन टेलीस्कोप को फाल्कन हेवी रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित 
देश/विदेश

नासा का नया स्पेस टेलीस्कोप लॉन्च, ब्रह्मांड के रहस्यों की करेगा खोज

रहस्यमयी डार्क एनर्जी का करेगा अध्ययन

केप कैनावेरल (अमेरिका) : नासा का नया और अत्याधुनिक रोमन स्पेस टेलीस्कोप रविवार को अंतरिक्ष में रवाना हो गया। इसका उद्देश्य दूसरे तारों के आसपास मौजूद ग्रहों की खोज करना, रहस्यमयी डार्क एनर्जी का अध्ययन करना और ब्रह्मांड का अब तक का सबसे व्यापक सर्वेक्षण करना है। स्पेसएक्स ने 4.3 अरब डॉलर की लागत वाले रोमन टेलीस्कोप को फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से फाल्कन हेवी रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया। बस के आकार का यह टेलीस्कोप करीब 1.6 करोड़ किलोमीटर नहीं, बल्कि 16 लाख किलोमीटर दूर स्थित अपने अवलोकन केंद्र तक पहुंचने में तीन महीने से अधिक समय लेगा। इसी क्षेत्र में नासा का जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप भी मौजूद है। नासा की पहली मुख्य खगोलशास्त्री नैंसी ग्रेस रोमन के नाम पर रखे गए इस टेलीस्कोप का दृश्य क्षेत्र हबल स्पेस टेलीस्कोप से 100 गुना से अधिक व्यापक होगा। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि यह हजारों सुपरनोवा, हजारों ग्रह, अरबों आकाशगंगाओं और अरबों तारों का अध्ययन करेगा। रोमन का सबसे बड़ा फायदा इसकी गति होगी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, हबल को हमारी आकाशगंगा के एक महीने के अवलोकन में जितना समय लगेगा, रोमन उतना काम करीब एक महीने में कर सकेगा।




SCROLL FOR NEXT