गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री शर्मा ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में भागवत को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश के सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक एकता को मजबूत करने की दिशा में भागवत का योगदान हमेशा प्रेरणादायक रहा है। शर्मा ने अपने संदेश में कहा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आदरणीय सरसंघचालक और राष्ट्र सेवा को समर्पित व्यक्तित्व मोहन भागवत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।” उन्होंने आगे कहा कि देश के सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक एकता को मजबूत करने में भागवत का योगदान प्रेरणादायक रहा है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। आरएसएस के छठे और वर्तमान सरसंघचालक मोहन भागवत का जन्म 11 सितंबर 1950 को हुआ था। वह शुक्रवार को 76 वर्ष के हो गए।