रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 
देश/विदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन से युद्ध समाप्त करने की अपील

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर पुतिन के साथ की बैठक

Bharat Paswan

बिश्केक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से रूस-यूक्रेन संघर्ष को जल्द समाप्त करने की अपील की। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर पुतिन के साथ बैठक में मोदी ने कहा कि ‘‘हमें अनंत युद्ध से निकलकर युद्ध के अंत की ओर बढ़ना होगा।’’ मोदी ने कहा कि युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है, जबकि शांति की दिशा में उठाया गया हर कदम नई उम्मीद और उत्साह पैदा करता है। उन्होंने कहा कि सभी मुद्दों का जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान पूरी मानवता की प्राथमिकता है। गांधी और बुद्ध की भूमि भारत शांति के सभी प्रयासों का समर्थन करता रहेगा। दोनों नेताओं ने यूक्रेन संघर्ष के अलावा व्यापार, निवेश, ऊर्जा और उर्वरक सुरक्षा समेत द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। मोदी ने कहा कि भारत और रूस के संबंध लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं। दोनों देशों के लिए राष्ट्रीय हित सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी यही उनका मार्गदर्शक सिद्धांत रहेगा। पुतिन ने कहा कि विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के आधार पर रूस-भारत संबंधों में लगातार मजबूती आई है। दोनों नेताओं की यह बैठक ऐसे समय हुई है जब पुतिन की भारत यात्रा प्रस्तावित है।

SCROLL FOR NEXT