देश/विदेश

मेघालय खदान हादसा : एनपीपी सरकार पर बरसे अभिषेक

18 मजदूरों की मौत पर दोषियों को सजा की मांग

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : मेघालय के पूर्वी जैंतिया हिल्स जिले में एक अवैध कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 18 मजदूरों की मौत पर तृणमूल कांग्रेस के महासचिव एवं सांसद अभिषेक बनर्जी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को शासन तंत्र की 'आपराधिक उदासीनता' का परिणाम बताते हुए राज्य की सत्तारूढ़ एनपीपी सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि गरीबी और शोषण के कारण मजदूरों को जानलेवा हालात में काम करने के लिए मजबूर किया गया। अवैध खनन राजनीतिक संरक्षण, प्रशासनिक चुप्पी और प्रणालीगत भ्रष्टाचार के बिना संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मजदूरों का खून राज्य सरकार के माथे पर लगा है।

टीएमसी नेता ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मांग की कि खदान संचालकों से लेकर जिम्मेदार अधिकारियों तक इस गैरकानूनी व्यवस्था को बढ़ावा देने वाले सभी दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियों की पुनरावृत्ति न हो।

SCROLL FOR NEXT