हमले बाद क्षतिग्रस्त वाहन 
देश/विदेश

रूस ने दक्षिणी यूक्रेन के शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों पर किया भीषण हमला

90 मिनट के भीतर गिराए आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम

कीव : रूस ने दक्षिणी यूक्रेन के शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों पर 90 मिनट के भीतर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए, जिससे एक महिला की मौत हो गई और 31 लोग घायल हो गए। क्षेत्रीय प्रशासन प्रमुख इवान फेदोरोव के अनुसार, रविवार शाम हुए हमले में 71 वर्षीय महिला की जान चली गई, जबकि घायलों में 16 वर्षीय एक किशोरी भी शामिल है। हमले में शहर के चार जिलों की 22 आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार, रविवार रात से सोमवार सुबह तक रूस ने 181 लंबी दूरी के ड्रोन दागे। इनमें से 163 ड्रोन को मार गिराया गया या निष्क्रिय कर दिया गया, लेकिन 14 ड्रोन 13 अलग-अलग स्थानों पर नुकसान पहुंचाने में सफल रहे। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसकी सेना ने यूक्रेनी सशस्त्र बलों के लिए सामान ले जा रहे चार मालवाहक जहाजों को निशाना बनाया। इनमें तीन जहाज काला सागर में और एक मायकोलाइव बंदरगाह पर था। इसके अलावा, यूक्रेनी ड्रोन ने मॉस्को के पूर्व स्थित व्लादिमीर क्षेत्र में रूस की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेल कंपनी वाइल्डबेरीज के एक बड़े गोदाम को भी निशाना बनाया, जिससे वहां आग लग गई।

SCROLL FOR NEXT