राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के अपने समकक्ष शी जिनपिंग से हाथ मिलाते 
देश/विदेश

व्हाइट हाउस में आयोजित डिनर में शामिल हुईं कई प्रसिद्ध हस्तियां

डिनर में दोनों देशों के मिले-जुले व्यंजन परोसे गए

Bharat Paswan

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन के सम्मान में स्टेट डिनर आयोजित किया। व्हाइट हाउस में फर्स्ट लेडी मेलानिया की देखरेख में डिनर की तैयारियां की गईं। डिनर की शुरुआत खास तरह के गाढ़े सूप से हुई। इसमें जंगली मशरूम, हरी जड़ी-बूटियां, कुरकुरे पैनसेटा और हरे प्याज वाले तेल का इस्तेमाल हुआ। इसके बाद तिल की परत वाली सी-बास मछली परोसी गई। बोक चॉय, भुना बैंगन और हरी चटनी भी दी गई। बोक चॉय चीन में खाई जाने वाली सब्जी है, जो छोटे पत्तागोभी जैसी दिखती है। डिनर के बाद मिठाई में वनीला क्रीम, खट्टी चेरी और अखरोट से बनी मिठाई के साथ आइसक्रीम परोसी गई। आइसक्रीम में व्हाइट हाउस में तैयार किया गया शहद इस्तेमाल किया गया था। डिनर में दोनों देशों के मिले-जुले व्यंजन परोसे गए। मेहमानों में दोनों देशों के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, मंत्री और प्रमुख उद्योगपति शामिल थे। रात्रिभोज में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस, एनवीडिया के जेनसन हुआंग, मेटा के मार्क जुकरबर्ग, ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन, गूगल के सुंदर पिचाई, टेस्ला एवं स्पेसएक्स के एलन मस्क, माइक्रोन के संजय मेहरोत्रा, माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला, एप्पल के टिम कुक और डेल के माइकल डेल समेत कई प्रमुख कारोबारी दिग्गज मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT