भारतीय आमों की मिठास अब एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बाजार में छा रही है। Air India की विशेष कार्गो पहल ‘मैंगो एक्सप्रेस’ के तहत मार्च से मई 2026 के बीच 1000 टन से अधिक आम दुनिया के कई देशों में भेजे गए। इस दौरान एयरलाइन ने कुल मिलाकर 3300 टन से ज्यादा ताजे फल, सब्जियां और कृषि उत्पाद विदेशों तक पहुंचाए।
विदेशों में भारतीय आमों की मांग लगातार बढ़ रही है। खासकर Alphonso mango और Kesar mango अपनी बेहतरीन गुणवत्ता, खुशबू और स्वाद के कारण अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं। प्रवासी भारतीयों के साथ-साथ विदेशी उपभोक्ता भी इन आमों को बड़े चाव से खरीदते हैं।
मार्च में करीब 805 टन फल-सब्जियां निर्यात हुईं
अप्रैल में यह बढ़कर 1275 टन हो गया (पीक सीजन)
मई में भी 1233 टन ताजा उत्पाद विदेश भेजे गए
इनमें से अधिकांश आम महाराष्ट्र और गुजरात के बागानों से आए।
आमों की सप्लाई का सबसे बड़ा हब मुंबई रहा, जहां से हर सप्ताह भारी मात्रा में खेप भेजी गई। यहां से Heathrow Airport (लंदन), John F. Kennedy International Airport (न्यूयॉर्क), Frankfurt Airport (फ्रैंकफर्ट), Dubai, Newark Liberty International Airport भेजे जाते हैं।
एयर इंडिया के अधिकारियों के अनुसार, इतनी बड़ी मात्रा में आमों का निर्यात इस बात का प्रमाण है कि भारतीय आम अब वैश्विक बाजार में एक मजबूत पहचान बना चुके हैं। तेजी से बढ़ती मांग के बीच भारत का कृषि निर्यात क्षेत्र भी नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।
Air India के कार्गो प्रमुख Ramesh Mamidala ने कहा कि महज तीन महीनों में 1000 टन से अधिक आमों का निर्यात भारतीय आमों की वैश्विक मांग और कंपनी की मजबूत लॉजिस्टिक क्षमता को दर्शाता है।