देश/विदेश

पुलिस कार्रवाई में अवैध शराब का हुआ बड़ा खुलासा

177 बोतल विदेशी शराब के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस स्टेशन बिलीग्राउंड की टीम ने थानाध्यक्ष एसआई पी.सी. मणिकम के नेतृत्व में थोराटांग क्षेत्र में एक सुनियोजित छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने बागान क्षेत्र में गहन तलाशी अभियान चलाया और लगातार प्रयासों के बाद जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए शराब के जखीरे को बरामद किया। मौके से विभिन्न ब्रांड की कुल 177 सीलबंद भारतीय निर्मित विदेशी शराब बोतलें जब्त की गईं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह सफल अभियान उत्तर एवं मध्य अंडमान जिला पुलिस की मजबूत खुफिया तंत्र, समन्वित टीमवर्क और क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सामान्य जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी अपराध या अवैध गतिविधि से संबंधित विश्वसनीय जानकारी अपने निकटतम पुलिस स्टेशन या फोन नंबर 100, 112 एवं 03192-273344 पर साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उन्हें उचित पुरस्कार भी दिया जाएगा।

SCROLL FOR NEXT