देश/विदेश

सरकारी कर्मचारियों को बड़ा लाभ, बड़े पैमाने पर पदोन्नतियां घोषित

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने और करियर उन्नति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्मिक विभाग ने वर्ष 2026 के लिए समेकित लिपिकीय संवर्ग के पदों को भरने हेतु चार विभागीय पदोन्नति समिति की बैठकों का सफल आयोजन किया। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 02.04.2026 को सहायक सचिव/सहायक निदेशक (प्रशासन) पदों के लिए विभागीय पदोन्नति समिति बैठक आयोजित की गई, जिसमें पांच कार्यालय अधीक्षकों को पदोन्नत किया गया। इसके अलावा 27.04.2026 को आयोजित बैठकों में 22 हेड क्लर्क को कार्यालय अधीक्षक तथा 31 उच्च श्रेणी लिपिकों को हेड क्लर्क पद पर पदोन्नत किया गया। इस संबंध में आवश्यक आदेश 27.04.2026 को जारी किए गए।

इसी प्रकार 30.01.2026 को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति बैठक के आधार पर 156 निम्न श्रेणी लिपिकों को उच्च श्रेणी लिपिक पद पर पदोन्नत किया गया। इन पदोन्नतियों से कर्मचारियों को आर्थिक और करियर दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा।

SCROLL FOR NEXT